अयोध्या : विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग का हुआ समापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से परिचित कराने के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय साकेत निलयम में आयोजित इस कार्यक्रम का करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्णचंद ने बताया कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ता का बौद्धिक एवं मानसिक स्तर मजबूत किया जाता है तथा संगठन की कार्यकुशलता की सीख दी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अच्छा नागरिक बनने और बनाने की अपील की। 

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में प्रान्त मंत्री आकाश पटेल  ने विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष की यात्रा, विश्वविद्यालय कार्य सयोंजक अंकित शुक्ला ने सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति, विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा ने इकाई एवं परिसर तथा एसएसएफ के प्रांत सयोंजक डॉ नागेंद्र सिंह ने कार्य गतिविधि पर विस्तार से प्रकाश डाला और समझाया। कार्यकर्ताओं ने सवाल-जवाब भी किया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रांत मंत्री आकाश पटेल रुद्र, महानगर अध्यक्ष प्रो मुकेश वर्मा, महानगर मंत्री अंशुमान सिंह, महानगर संगठन मंत्री अंकित दीक्षित ने मां सरस्वती औऱ स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर दीप प्रज्जवन कर किया। शिवम मिश्रा के संचालन में संपन्न इस अभ्यास वर्ग में मनीष यादव, अंश जायसवाल, आशुतोष राणा, याशनी दीक्षित, डॉ अंकित मिश्रा, वआकाश पांडेय, अमन, मोनिका परमार, प्रो आलोक सिंह, देवांश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : इश्क में डूबी सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, एटीएस ने लिया हिरासत में

संबंधित समाचार