लखनऊ : इश्क में डूबी सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, एटीएस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (UP ATS) की नोएडा टीम ने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया है। एटीएस सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, पाकिस्तानी निवासी सीमा हैदर के खिलाफ आईबी ने इनपुट दिया था। जिसके बाद यूपी एटीएस हरकत में आई और सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया। एटीएस व्हाट्सअप चैट और तमाम अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सीमा हैदर की गिरफ्तारी हो सकती है। सीमा के खिलाफ जांच की वजह पाकिस्तान में उसके परिवार का सेना से संबंध होना है। सीमा का भाई और चाचा पाकिस्तानी सेना में हैं।

बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस की टीम रबूपुरा गांव पहुंची और सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया। सीमा के आईडी कार्ड हाई कमीशन को भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें : दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल, बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हो रहा चौतरफा विकास
 

संबंधित समाचार