SSR Death Case : रिया के भाई शोविक पर कोर्ट का फैसला, 9 सितंबर तक NCB रिमांड में भेजा गया
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सीबीआई और ईडी भी इस केस की जांच में जुटी है। सुशांत के करीबियों से पूछताछ जारी है। रिया चक्रवर्ती …
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सीबीआई और ईडी भी इस केस की जांच में जुटी है। सुशांत के करीबियों से पूछताछ जारी है। रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं।
आप को बता दे कि सभी आरोपियों को NCB दफ्तर लाया गया है। अब सभी की कस्टोडियल इन्क्वायरी हो रही है। सभी से डिटेल में बातचीत की जाएगी। इसमें सबसे पूछा जाएगा कि ड्रग्स किसने खरीदा? पैसे कौन देता था? कितने पैसे दिए गए? कितना ड्रग्स लिया गया। इन सभी बातों को पूछा जाएगा. साथ ही शोविक से रिया के इसमें रोल को लेकर भी पूछा जाएगा। रिमांड कॉपी में लिखा है कि शोविक और रिया का सामना दीपेश सावंत से भी करवाया जाएगा।
-रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को 9 सितम्बर तक के लिए रिमांड में रखने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ये दोनों NCB की कस्टडी में रहेंगे। मजिस्ट्रेट नरेंद्र जोशी ने ये फैसला सुनाया है। साथ ही कैजान को 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
-सुशांत की बहन मीतू सिंह DRDO गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं। सीबीआई मीतू से पूछताछ करेगी। मीतू के सामने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को बैठाकर उनसे सवाल किए जाएंगे। सिद्धार्थ की बातों को लेकर मीतू से सवाल होंगे।
-सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह को DRDO गेस्ट हाउस में बुलाया गया है। मीतू सिंह सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होंगी।
-तीनों अभियुक्तों के वकीलों ने अपना पक्ष रख दिया है. इन सभी के जवाब पर अब पब्लिक प्रोसीक्यूटर अपना पक्ष रख रहे हैं। सुनवाई हो चुकी है और जल्द ही कोर्ट का फैसला आने वाला है।
-एनसीबी आज शाम 5 बजे रिया चक्रवर्ती को समन भेज सकता है। खबरें हैं कि कल रिया से एनसीबी पूछताछ कर सकता है।
-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शोविक-मिरांडा के लिए 7 दिन की रिमांड की मांग की है। थोड़ी देर में एनसीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है।
-शोविक चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने एनसीबी रिमांड का विरोध किया है। वहीं एनसीबी कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेस करने वाली है।
-सीबीआई अधिकारी नूपुर प्रसाद DRDO गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। वहीं सीबीआई ने स्मिता पारिख से पूछताछ की। सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की जा रही है।
-सीबीआई और एनसीबी सुशांत केस में जुटी हैं। एक तरफ सिद्धार्थ पिठानी मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ किला कोर्ट में शोविक और मिरांडा की रिमांड पर सुनवाई जारी है।
-मुंबई के किला कोर्ट में शोविक और मिरांडा पर सुनवाई चल रही है। वकील सतीश मानशिंदे शोविक की तरफ से दलील रख रहे हैं। खबर है कि NCB दोनों की 4 से 6 दिनों की रिमांड की मांग करेगा।
-मुंबई के किला कोर्ट लाने से पहले शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद और बसित का सायन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। इस दौरान सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।
-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम शनिवार की सुबह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर एक बार फिर पहुंची। इससे पहले भी सीबीआई सुशांत के घर का दौरा कर चुकी है। इस बार, वे अभिनेता की बहन मीतू सिंह को लेकर बांद्रा पश्चिम में स्थित मोंट ब्लैंक बिल्डिंग में गए, जहां सुशांत 14 जून को मृत पाए गए थे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अभिनेता की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। एनसीबी दोनों को आज कोर्ट में पेश करेगी।
