उत्तर प्रदेश में कुपोषण से रोज 650 बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोज लगभग 650 बच्चे कुपोषण से मरते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह हालात पिछले चार पांच साल से बने हुये हैं। बच्चों को पोषणयुक्त खुराक के लिये राज्य सरकार करोड़ों रूपये खर्च करती है। उत्तर प्रदेश के गांवों में 25 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं। 7 सितम्बर से पोषण …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोज लगभग 650 बच्चे कुपोषण से मरते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह हालात पिछले चार पांच साल से बने हुये हैं। बच्चों को पोषणयुक्त खुराक के लिये राज्य सरकार करोड़ों रूपये खर्च करती है। उत्तर प्रदेश के गांवों में 25 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं।

7 सितम्बर से पोषण माह शुरू होने पर सरकार एक अभिनव योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत अगले छह महीने में कुपोषण में एक प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार अब कुपोषत बच्चों के परिवारों को चिन्हित कर एक गाय भी देगी और उसके रख रखाव का खर्च भी ताकि बच्चों को अच्छी खुराक मिल सके। सरकार ऐसे प्रति परिवार को गाय के रखरखाव के लिये 900 रूपये प्रति माह देगी। मुख्यमंत्री दो महीने बाद इस काम की खुद समीक्षा करेंगे और अच्छा काम करने वाले जिले काे पुरस्कृत भी करेंगे।

संबंधित समाचार