Lahiru Thirimanne Retirement : लाहिरू थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, भारत के खिलाफ हुआ था डेब्यू 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चेन्नई।  श्रीलंका के बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 2010 में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। लाहिरू का यह डेब्यू वनडे फॉर्मेट में हुआ था। वहीं उनका टेस्ट डेब्यू 2011 में हुआ था।  उन्होंने अपने 12 साल के करियर में 44 टेस्ट, 127 एक दिवसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो लाहिरू ने नाम श्रीलंका के लिए 2088 रन दर्ज है। इस फॉर्मेट में उन्होंने श्रीलंका के लिए तीन शतक और 10 बार अर्धशतकीय पारी भी खेली। इसके अलावा वनडे में लाहिरू ने 3194 बनाए हैं। इस फॉर्मेट में लाहिरू के नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 291 रन बनाए हैं।

https://www.instagram.com/p/Cu_fcx9BONW/

थिरिमाने ने श्रीलंका की तरफ से तीन टी20 विश्वकप में भाग लिया जिनमें 2014 का विश्वकप भी शामिल है जिसमें उनकी टीम चैंपियन बनी थी। इसके अलावा उन्होंने दो वनडे विश्व कप में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पांच वनडे में श्रीलंका की कप्तानी भी की। 

थिरिमाने ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, एक खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैं इस खेल का सम्मान करता हूं और मैंने अपनी जिम्मेदारी इमानदारी से निभाई। उन्होंने कहा, संन्यास का फैसला करना मुश्किल था लेकिन मैं यहां उन कई कारणों का जिक्र नहीं कर सकता जिनकी वजह से मुझे इच्छा या अनिच्छा से यह फैसला करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : VIDEO : वो मेरे लिए नहीं Virat Kohli को देखने आईं थीं...Joshua Da Silva ने किया खुलासा, कैसे उनकी मां का दिन बन गया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही