मणिपुर की घटना ने पूरे विश्व में खराब की देश की छवि : पूर्व कैबिनेट मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । सपा कार्यालय पर नवगठित जिला कार्यकारिणी व विधानसभा कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खा बंटी' ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यासर शाह रहे। बैठक में जनपद के सातों विधानसभाओं से आए हुए पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव उनका बारी बारी से नाम पद के साथ पुकारते हुए मुख्य अतिथि यासर शाह के साथ मिलकर फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बैठक के माध्यम से एक दूसरे से मिलकर परिचय कराया। उन्होंने आगे कहा कि सपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कमी नहीं है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के अनुसार एक कमेटी गठित करने के लिए प्रोटोकाल तय होते हैं जिसके तहत सभी को पद दे पाना संभव नहींं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें उस भाजपा से लड़ना है जो चुनाव जीतने के लिए कुछ भी तिकड़म कर सकती है। मणिपुर में क्या हुआ पूरे विश्व ने देखा, लेकिन हमारे संवेदनहीन प्रधानमंत्री ने कोई भी प्रयास मणिपुर को बचाने के लिए नहीं किया, बल्कि उसको आग में जलने के लिए छोड़ दिया। पूर्व मंत्री यासर शाह ने उपस्थित सभी पार्टीजनों को शुभकामनाये दी, और कहा की हम, आप और सभी लोग इस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, इस संगठन के पदाधिकारी हैं और किसी भी संगठन को चलाने के लिए एक मुखिया की आवश्यकता होती है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। इससे पूरे विश्व में देश की छवि खराब हुई है। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव हम सभी के वही मुखिया हैं। अध्यक्ष के पास बहुत जिम्मेदारी होती है अतः सभी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष के ऊपर पूर्ण विश्वास करना चाहिए उनके हर निर्णय का स्वागत करना चाहिए।

इस बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला महामंत्री सुनील निषाद, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डा० आशिक अली,जिला उपाध्यक्ष मो० वसीम, जिला उपाध्यक्ष शकील मेकरानी, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, सुमन शर्मा , रेखा राव, रामजी यादव, नंदेश्वर यादव, वसीम शेरवानी, देवी दयाल यादव, श्मशाद अली, जवाहर यादव, मो० आसिफ, मुन्ना रायनी, अयोध्या प्रसाद सोनी सहित मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : भतीजी से निकाह करने पर अतीक के करीबी ने मारी थी गोली, गिरफ्तार

संबंधित समाचार