Dengue Alert: बांग्लादेश में मच्छरों का आतंक! डेंगू से अबतक 201 लोगों की मौत
ढाका। बांग्लादेश में डेंगू के प्रकोप से 201 लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीजीएचएस ने बताया कि दक्षिण एशियाई देश में जनवरी से डेंगू बुखार के मामलों की कुल संख्या 37,688 तक पहुंच गई है।
इस साल एक जनवरी से 25 जुलाई तक देश भर के करीब 29,560 डेंगू मरीजों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। बांग्लादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों ने डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से लड़ने के लिए मच्छरों के प्रजनन की जांच करने और लार्वा विरोधी अभियान चलाने के उपायों को मजबूत किया है।
ये भी पढ़ें:- पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में तट पर फंसी 51 व्हेल मछलियों की मौत, शार्क अलर्ट जारी
