वाराणसी : गोवंशों की देख-रेख में लापरवाही बरतने पर एक की सेवा समाप्त, राजस्व निरीक्षक हटाये गये

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा ग्राम ऐढ़े में संचालित कांजीहाउस (गौआश्रय स्थल) में गोवंशों की देखभाल में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सम्बन्धित दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पिछली रात एक बिगड़ैल गोवंश ने एक छोटे गोवंश (बछड़े) को मार डाला तथा सुरक्षा गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद बाहरी कुत्तों ने गेट के भीतर घुसकर मृत बछड़े के शव को क्षति पहुँचाई। इस पूरे प्रकरण के संज्ञान में आने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा में तैनात एक संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी तथा सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक को हटा दिया गया है।

इस मामले में कांजीहाउस के प्रभारी अधिकारी (पशु कल्याण) के विरुद्ध कार्रवाई के लिये शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। नगर निगम वाराणसी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत भी करा दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Salman Khan Fitness: 60 की उम्र में फ्लॉन्ट किए रिप्ड एब्स, मातृभूमि शूट के बीच सलमान खान का फिटनेस अवतार 
यूएई के Nuclear Plant पर ड्रोन हमला पर भारत ने जताई गहरी चिंता,कहा - बेहद खतरनाक 
बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश