लखनऊ : बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से मिले 63 कारतूस

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार: बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार को चेकिंग के दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची महानगर थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एसआई अनुराग कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के बैग में कुल 63 कारतूस मिले हैं। जिसमें .303 बोर के 35 ओर 9एमएम के 18 कारतूस शामिल है। वहीं 10 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने में सामने आया कि बैग में 35 अदद .303 बोर के जिंदा कारतूस और 18 अदद 9 एमएम के जिंदा कारतूस रखे हुए हैं। इसके अलावा 9 एमएम के 9 खोखा कारतूस और .303 बोर का एक खोखा भी मिला। कुल मिलाकर 63 कारतूस मिले हैं। महिला कानपुर नगर के साढ़ थाना स्थित तिवारीपुर की रहने वाली प्रतिभा पाल है। उससे कारतूस रखने के का लाइसेंस मांगा गया तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। इसके बाद मेट्रो प्रशासन ने महिला को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में प्रतिभा ने बताया कि उसके पति यशवंत हेड कांस्टेबल थे। वह अपने बेटे से मिलने लखनऊ आई थी। जांच में सामने आया कि महिला का मायका बांदा में है। उसका बेटा अयोध्या हाइवे स्थित निजी इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक कर रहा है। चार दिन पहले वह बेटे से मिलने लखनऊ आई थी। बेटे से मिलकर वह कानपुर अपनी ससुराल जा रही थी। महानगर थाने को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेट्रो सुरक्षा में तैनात टीम के अधिकारी से जांच करने वाली टीम के बारे में जानकारी और इस दौरान बनाये गये वीडियो की डिटेल मांगी गई है। महिला आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि इतनी मात्रा में कारतूस वह किसके कहने पर लेकर लखनऊ पहुंची थी। कहां पहुंचाना था।

संबंधित समाचार