रामनगर: मक्के के खेत से किया बाघिन को रेस्क्यू      

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बन्नाखेड़ा रेंज के अंतर्गत बैलपोखरा गाँव मे मक्के के खेतों में बाघिन की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घबराए ग्रामीणों ने इसकी सूचना  तराई पश्चिमी वन प्रभाग को दी। सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्य के साथ वनकर्मियों की टीम  तत्काल मौके पर पहुंच गयी। डीएफओ आर्या ने बताया कि वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ दुष्यन्त कुमार, डॉ पांगती और डॉ आयुष के कुशल निर्देशन में बाघिन को सफलता पूर्वक ट्रेंक्यूलाइज कर लिया गया।

फिलहाल बाघिन को वन परिसर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि बाघिन की आयु दो साल की है वह पूर्णतया स्वस्थ्य है। अब उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर उसे को सकुशल निर्धारित स्थान पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने सहयोग के लिए ग्रामीणों की भी प्रशंसा की है

संबंधित समाचार