उत्तराखंड में चली तबादल एक्सप्रेस : 19 IAS और 9 PCS अधिकारियों की बदली कुर्सी, आशीष डीएम देहरादून, आनंद मंडलायुक्त गढ़वाल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

देहरादून, अमृत विचार: शासन ने शनिवार को तबादला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए 19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इनमें गढ़वाल मंडलायुक्त, देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारी को बदला गया है। 

संयुक्त सचिव कार्मिक राजेंद्र सिंह पतियाल द्वारा जारी ट्रांसफर सूची में वरिष्ठ आईएएस में बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है जबकि डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव उच्च शिक्षा का प्रभार वापस लिया गया है। 

विनय शंकर पांडे से आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार लेते हुए उन्हें सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और आयुक्त स्वास्थ्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है जबकि सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

देहरादून के जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी देहरादून के सीईओ सविन बंसल को प्रमोशन मिलने के बाद सचिव नियोजन बनाया गया है जबकि आईएएस आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून और सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की कुर्सी सौंपी गयी है। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका से आयुक्त कर और आईजी निबंधन, आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम का चार्ज वापस लिया गया है जबकि आईएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अभिषेक रूहेला को सीईओ पीएमजीएसवाई, सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। आलोक पांडे को नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया है। नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम, दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रतीक जैन को आयुक्त कर व आईजी निबंधन, अपूर्वा पांडेय को जिलाधिकारी बागेश्वर और आकांक्षा कोंडे को डीजी विद्यालयी शिक्षा, निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का चार्ज दिया गया है। प्रवीण कुमार से नगर आयुक्त देहरादून का चार्ज लिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों को ये जिम्मेदारी

पीसीएस अधिकारियों में जीएस रावत को अपर सचिव आईटी, इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी, सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग, महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव पीडब्ल्यूडी, सुनील सिंह को अपर सचिव गृह विभाग का चार्ज दिया गया है। एडीएम प्रशासन हरिद्वार फिंचाराम को एडीएम पौड़ी, एडीएम पौड़ी अनिल गर्ब्याल को जीएम परिवहन विभाग, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार जितेंद्र कुमार को एडीएम प्रशासन हरिद्वार, डिप्टी कलेक्टर योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और डिप्टी कलेक्टर नैनीताल प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चम्पावत बनाया गया है।

संबंधित समाचार