भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में छत्तीसगढ़ से तीन को मिली जगह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आज जारी सूची में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह समेत तीन नेताओं को जगह मिली है। डा.सिंह को पुनःराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उनके अलावा राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय भी उपाध्यक्ष बनाई गय़ी है। सुश्री पांडेय इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव थी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री लता उसेंडी को भी उपाध्यक्ष बनाया है।सुश्री उसेंडी को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

सुश्री उसेंडी रमन सरकार में मंत्री रह चुकी है,लेकिन वह लगातार दो बार विधानसभा चुनाव हार चुकी है। चुनावी राज्य होने के कारण माना जा रहा है कि आदिवासी वर्ग से होने के कारण उन्हे पदाधिकारियों की सूची में जगह मिली है।

ये भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के जवानों ने ली इलाके की तलाशी