बहराइच: काफी मान मनौवल के बाद आज कर्बला में दफन हुई अलीनगर की ताजिया, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के अलीनगर गांव में एक ग्रामीण के यहां लगभग 20 फीट ऊंचा ताजिया स्थापित की गई थी। हादसा न हो इसके लिए थाने की पुलिस ने ताजिया को टुकड़ों में ले जाने की बात कही। इससे सभी भड़क गए सभी ने ताजिया ही नहीं उठाया। काफी मान मनौवल के बाद रविवार को सभी ताजिया लेकर कर्बला की ओर रवाना हुए। 

खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में एक ग्रामीण ने लगभग 20 फीट लंबी ताजिया स्थापित की थी। ताजिया काफी बड़ा भी था। इसकी जानकारी होने पर थाने के सिपाही शनिवार को गांव पहुंचे। सभी ने ताजिया को टुकड़ों में कर्बला स्थल ले जाने की बात कही। ताजिया स्थापित करने वाला ग्रामीण इस बात पर राजी हो गया, लेकिन तभी अन्य गांव के लोगों ने कुछ उकसा दिया। 

ऐसे में अलीनगर के अलावा आसपास के चार अन्य गांव के लोगों ने ताजिया दफन करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी और पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। सभी ने ताजियादारों को समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। 

सभी ने शनिवार को ताजिया जुलूस नहीं उठाया न ही ताजिया को लेकर कर्बला पहुंचे। रविवार को पुनः पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की साथी ताजिया दफन करने के निर्देश दिए। जिस पर 20 घंटे बाद सभी ताजिया लेकर कर्बला क्यों रवाना हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण समझाने पर मान गए हैं। सभी ने शांतिपूर्वक ताजिया को कर्बला में दफन कर दिया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज