बलिया : 10 साल पहले खोया पति समझकर जिसे घर ले गई थी महिला, वह निकला कोई और

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक महिला एक शख्स को देखकर रो रही थी,उसे अपना खोया पति समझ रही थी। महिला उस शख्स को घर भी ले गई, लेकिन जब उसके शरीर पर अन्य निशान देखे तब उसे पता चला कि यह व्यक्ति उसका पति नहीं बल्कि कोई अन्य व्यक्ति है।

महिला ने जिस व्यक्ति को अपना पति समझा वह व्यक्ति  विक्षिप्त की तरह दिखाई पड़ रहा था। बाद में महिला ने उस व्यक्ति के बारे में जानकारी की तो वह राहुल नाम का शख्स निकला। जिसके बाद राहुल के घर वालों को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद राहुल के परिजन उसे अपने साथ ले गये हैं।

बता दें कि शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंची थी, जहां पर उसे एक विक्षिप्त सा दिखाई देने वाला शख्स मिला। महिला उस शख्स को अपना पति मोतीचंद समझ बैठी और उसे अपने घर ले आई, लेकिन जब घर पर शरीर के निशान देखे तो वह निशान नहीं दिखाई दिये। तब महिला जानकी को यह एहसास हुआ कि जिस शख्स को वह घर लाई, वह मोती चंद नहीं है। उसके बाद महिला ने जानकारी की तब पता चला कि वह शख्स नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी राहुल है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : हेलमेट न लगाने पर 412 दुपहिया वाहन चालकों के चालान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज