लखनऊ : हेलमेट न लगाने पर 412 दुपहिया वाहन चालकों के चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में शनिवार को भी हेलमेट न लगाने व बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। इसमें दो पहिया, चार पहिया वाहनों का एमवी एक्ट के अन्तर्गत बिना हेलमेट, तीन सवारी, रांग साइड, बिना सीट बेल्ट, नो-पार्किग, रेड लाइट क्रास, ओवर स्पीड को लेकर कार्रवाई हुई।

हेलमेट न धारण करने वालों के 412 चालान, तीन सवारी में 24 चालान किए गये, चार पहिया में सीट बेल्ट में 25 चालान किये। इसी तरह से बिना लाइसेंस के 29, बिना प्रदूषण सर्टिफेकिट के सात, अन्य अफेन्स में 42 चालान, रांग साइड में पांच चालान, नो पार्किग जोन में 153 चालान किए गये।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

संबंधित समाचार