प्रयागराज : कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । नैनी कोतवाली के वैद्यनाथ कॉलोनी में एक छात्रा का शव शुक्रवार देर रात फंदे से लटकती मिली। देर रात पिता ड्यूटी से लौटे तो इसकी जानकारी हुई। छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर, बिहार निवासी विजय कुमार नैनी स्थित वैद्यनाथ कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं और कंपनी की कालोनी में रहते हैं। इनकी पत्नी का निधन काफी समय पहले हो गया था। इससे घर पर वह और उनकी पुत्री अनुष्का कुमारी (17) रहती थी। एक पुत्र है जो इस समय बाहर गया हुआ है। शुक्रवार को विजय ड्यूटी चले गए। रात में घर वापस लौटे और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा जब नहीं खुला तो पड़ोस के लोग भी इकठ्ठा हो गए। किसी ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो अनुष्का का शव फंदे से झूल रहा था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा को तोड़कर अंदर सभी लोग दाखिल हुए उसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - फतेहपुर : ताजिया देख रही पांच महिलाएं छज्जा गिरने से हुईं घायल

संबंधित समाचार