फतेहपुर : ताजिया देख रही पांच महिलाएं छज्जा गिरने से हुईं घायल

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, फतेहपुर । मोहर्रम में ताजिया देखने के लिए छज्जे पर बैठी पांच महिलाएं शनिवार हादसे का शिकार हो गई। छज्जा गिरने से महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव में शनिवार की शाम मोहर्रम के दौरान ताजिया उठाने का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक मकान के ऊपर छज्जे में बैठकर कुछ महिलाएं ताजिया देख रही थीं। तभी ताजिया निकलने के दौरान ही छज्जा भरभरा कर ढह गया। जिससे पांच महिलाएं छज्जे से नीचे आ गिरीं।

हादसा देख भीड़ में हड़कंप मच गया। घायल हुई महिलाओं में गांव की अनुसुइया, सीता, रामपति, शबाना व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गम्भीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करने के लिए रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के सीएमएस डा. पीके सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : चुनाव याचिका की सुनवाई प्रक्रिया सिविल मुकदमे की तरह ही होनी चाहिए

संबंधित समाचार