दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष के नेता ने विरोध करते हुए कहा- सरकार संविधान को कर रही कमजोर
नई दिल्ली। आज केंद्र सरकार ने दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पेश किया। बता दें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने गृहमंत्री अमित शाह की ओर से सदन में बिल पेश किया। वहीं इस दौरान विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध किया और कहा कि केंद्र सरकार संविधान को कमजोर कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये दिल्ली सरकार के अधिकारों को कम करने का प्रयास है और बिल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है।
ये भी पढे़ं- विपक्ष का लोकसभा की बीएसी बैठक से वाकआउट, अविश्वास प्रस्ताव पर कल से चर्चा की मांग की
