छत्तीसगढ़: हाथियों ने महिला को कुचला, पति और पुत्र ने मुश्किल से बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बादलखोल अभ्यारण्य के समीप बांसझार गांव में आज हाथियों के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन मंडल अधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को वन विभाग की तात्कालिक सहायता राशि पच्चीस हजार रुपये दे दी गई है। 

उन्होंने बताया कि बादलखोल अभ्यारण्य में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी के मद्देनजर आसपास के आधा दर्जन गांव के लोगों को जंगल से दूर रहने के लिए ऐलर्ट जारी कर दिया गया है। जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष रोशन साय ने कहा कि यहां बादलखोल अभ्यारण्य में विचरण कर रहे हाथियों के तीन अलग अलग दल आये दिन समीप के रिहायशी इलाकों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं।

 इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखा अनाज चट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बादलखोल अभ्यारण्य का मुख्यालय अम्बिकापुर होने के कारण स्थानीय अमला ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मदद करने नहीं पहुचता है। बताया गया कि हाथी के हमले के दौरान महिला का पति और बेटा ने भाग कर मुश्किल से अपनी जान बचाई है। 

ये भी पढे़ं- न्यायमूर्ति दीपक तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, आज ली शपथ