Kanpur News : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी अपना दल, महा समागम कर जोड़ने की तैयारी, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कानपुर पहुंच रही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल होने कानपुर पहुंच रही हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अपना दल जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। इसको लेकर शनिवार को पार्टी ने अपने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकर्ता का महा समागम आयोजित किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल होने कानपुर पहुंच रही हैं। किदवई नगर के ब्लॉक स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित महा समागम में प्रदेशभर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान सपा समेत कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी अपना दल एस की सदस्यता ली। अनुप्रिया पटेल ने सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ जिले की समीक्षा की। बता दें, कि भाजपा की सहयोगी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार में अपना अहम रोल अदा कर रही है। पार्टी ने लोकसभा सीट मिर्जापुर और रॉबर्टगंज में पिछली बार जीत हासिल की थी।

मिर्जापुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने जीत दर्ज की थी। जबकि राबर्टगंज से पकौड़ी लाल कोल ने जीत हासिल की थी। एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के लिए तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है इस बार पार्टी लोकसभा की कई और सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

संबंधित समाचार