प्रयागराज : मकान के विवाद में मारपीट, युवक की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, प्रयागराज । कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नार्थ मलाका मोहल्ले में एक मकान के विवाद में मारपीट हो गई। बाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नार्थ मलाका मुहल्ले में बैंक से सेवानिवृत्त शर्मा का मकान है। उनका कोई संतान नहीं है, उनके मकान में दो ब्राह्मण परिवार किराए पर काफी समय से रह रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों परिवार मकान पर कब्जे की फिराक में लगे थे। इसको लेकर दोनों परिवारों में आए दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात को उनके बीच फिर मारपीट हो गया। एक पक्ष के युवक अनिकेत पांडेय (30) की लकड़ी के वजनी पटरे से जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अनिकेत दो भाई और एक बहन हैं। इस मामले में दूसरे पक्ष के ज्ञान प्रकाश दुबे, कविता दुबे पत्नी ज्ञान प्रकाश, भतीजे मनोज और उसके साथी विशाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। शरीर पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शुक्रवार को घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को खत्म कराया।

ये भी पढ़ें - प्रतापगढ़ : पंचायत प्रतिनिधि के मकान में स्मैक पीने पर दरोगा से नोंक-झोंक, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार