SGPGI : सीनियर जेआर सहित कई पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में विभिन्न पदों के लिए सीनियर जेआर समेत कई भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन पदों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पदों पर चयन किया जाएगा।

इन पदों में पीडीसीसी और पीडीएएफ पाठ्यक्रमों के साथ-साथ सीनियर रेजिडेंट (हॉस्पिटल सर्विस) और जूनियर रिसर्च फेलो (नॉन एकेडमिक) के पद भी शामिल हैं। संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका में सीटों की संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दिए गए हैं।

संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, सीटों की संख्या और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।

पढ़ें : लखनऊ : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार घोषित, 54 कलाकार होंगे सम्मानित

संबंधित समाचार