बरेली: माथे पर त्रिपुण्ड हाथों में गंगाजली और नंदी ध्वज के साथ निकाली नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने शोभायात्रा 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अन्तिम सातवें चरण में सातवें सोमवार को पूर्व दिशा में स्थापित बाबा पशुपतिनाथ मन्दिर पर रूद्राभिषेक, नाग पूजन व शिव श्रंगार किया गया। सभी शिव भक्तों ने मन्दिर में स्थापित 108 शिवलिंगो पर पृथक-पृथक रूद्राभिषेक किया। 

सेठ गिरधारीलाल मन्दिर श्यामगंज पर समिति के अध्यक्ष वृजवासीलाल अग्रवाल के नेतृत्व में गणेश पूजन व शिव स्तुति का पाठ कराया गया। शंखनाद के बाद माथे पर त्रिपुण्ड लगाये सभी शिवभक्तो ने गंगाजली व नन्दी ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुऐ। सुबह सात बजे जलाभिषेक यात्रा प्रारम्भ होकर श्यामगंज से शहदाना, पुराना शहर, जगतपुर चौकी, यूनिवर्सिटी होते हुए बाबा पशुपति नाथ मन्दिर पहुंची। 

हिन्दू समाजिक संगठनों द्वारा चौराहो पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गयी। परम्परागत मंत्रोच्चार के साथ पण्डित मर्कुश ने रूद्वाभिषेक आरम्भ किया। सभी शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक के बाद शिव स्तुति की गयी। पुष्प वर्षा में आध्यात्म संस्था, गिरिराज सेवा समिति, महिला स्वास्थ सेवा, युवा जन सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति, धर्म जागरण समन्वय हिन्दू समाज कल्याण आदि में चौराहो पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। लोग घरों से निकलकर त्रिकालदर्शी भोले नाथ के सिंहासन पर फूल बरसाकर हर हर महादेव जयघोष के साथ भक्त भक्ति में मगन होकर बाबा पशुपति नाथ पहुंचे।

शोभायात्रा में शामिल ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, दया अग्रवाल, भीरा देवल, नूतन देवल मिनी शर्मा, राजीव शर्मा, सौनाली अग्रवाल, मीना देवी, शोभित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, लाल मन दास, ब्रिजेश, जितेन्द्र प्रवीन अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, मुकेश पाण्डेय, विवक श्रीवास्तव, अंकुर, तीरथ राम, रोहित अग्रवाल, तुषार अमवाल, गंगाराम, कपिल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: कछला से जल भरकर ला रहे कांवड़िए पर गिरा डीजे का स्पीकर, मौत

संबंधित समाचार