उन्नाव में बाढ़ : नहाने गए किशोर की पानी में डूबकर मौत, पांच अन्य बचे, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत।

उन्नाव में नहाने गया किशोर बाढ़ के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की सफीपुर कोतवाली अंतर्गत बाढ़ में उफनाती नदी में किशोर तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। पहले साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता न मिलने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया। उसके जीवित होने की उम्मीद पर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की जानकारी पर परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव निवासी गंगाराम (16) पुत्र शिवम अपने साथियों के साथ गहोली गांव के मजरा हमजापुर के पास बनी सोतवा पुलिया के पास स्कूटी लेकर बाढ़ देखने गया था। उफनाती गंगा नदी के पानी में पहले उसने अपनी स्कूटी धोने के बाद नहाने के लिए छलांग लगा दी। तेज बहाव में फंसकर उसे डूबते देख साथियों ने खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला। दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। इकलौते बेटे की डूबने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बदहवास परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी पर एसडीएम रामदेव निषाद व इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रयास के बाद भी डूबे किशोर का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों के साथ ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रयास किया जिसमें किशोर को खोज निकाला। जीवित होने की उम्मीद पर उसे सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कन्नौज

साइकिल से घर लौट रही किशोरी को मंगलवार की रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

ग्राम रौतामई निवासी आशमा बेगम का कहना है कि मंगलवार की रात लगभग 09 बजे उसकी पुत्री रेशमा (16) साइकिल से घर लौट रही थी। तभी हाईवे स्थित मामा होटल के निकट तेजी व लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने उसके टक्कर मार दी। इससे पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल किशोरी को लेकर नगर के सीएचसी पहुंचे जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया  जहां जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। 

मृतका की मां ने बताया कि उसकी पुत्री कोल्ड स्टोरेज में आलू छटनी व मेहनत मजदूरी का कार्य करती थी। कोतवाली पुलिस ने ग्राम सराय दौलत निवासी निवास के साले के पुत्र के विरुद्ध दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज