Triple Talaq : Fatehpur में तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को घर से निकाला, एक साल पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को घर से निकाला।

फतेहपुर में तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

फतेहपुर, अमृत विचार। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने तीन तलाक की धमकी देकर एक विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली निवासी बंदेहसन की पुत्री नसरीन बानो की शादी 26 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश सिंगरौली जिला नवानगर अमलोरी एनसीएल निवासी मोहम्मद अलीम खान के साथ हुई थी। शादी के बाद पति अलीम खान, सास नसरुन निशा, ननद नाजनी उर्फ गुड़िया, ममेरा देवर रेहान, मामा याकूब अहमद, ममेरी सास नूरजहां दहेज में चार पहिया की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी के बाद मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।

ससुरालीजन ने गर्भवस्था में मारापीटा और मायके इजुरा बुजुर्ग छोड़ गए। भाई शाहिद ने ससुरालीजनों को फोन किया। समझौते के बाद 13 नवंबर 2022 को पति के साथ ससुराल गई। पति ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारापीटा। हत्या की धमकी दी। बच्चा पैदा होने के बाद ताना देकर बांधकर मारने-पीटने लगे। तीन तलाक बोलकर दूसरी शादी की धमकी दी और घर से भगा दिया। महिला थानाध्यक्ष कांती सिंह ने बताया कि पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज