UP: जहीर से राहुल बनकर युवती को फंसाया, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर लूटी अस्मत, धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवती का यौन उत्पीड़ने करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

कानपुर में जहीर से राहुल बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में एक विशेष समुदाय युवक ने हिन्दू बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे एक घर ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अश्लीलता की। होश आने के बाद विरोध करने पर उसे धर्मांतरण करके निकाह करने का दबाव बनाया। पनकी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धर्मांतरण करने, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया है।

पनकी निवासी एक किशोरी डेढ़ साल पहले दादा नगर की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करती थी। जहां पर काम करने वाले जहीर खान ने अपना नाम राहुल बताकर युवती से दोस्ती कर ली। इस दौरान राहुल उसे दबौली स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया। जहां उसने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवती का यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दे दिया।

घटना के कुछ महीनो बाद युवती के मोबाइल पर खुद को जहीर की पत्नी बताने वाली रुखसार नाम की महिला वाला ने फोन किया। जहीर के शादीशुदा होने की जानकारी पर युवती ने विरोध करना शुरू किया। जहिर युवती पर धर्मांतरण का दबाव डालते हुए निकाह करने की बात कही।

युवती की फोटो मीडिया वायरल कर दी प एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाक्सो, धर्मामंतरण, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार