बरेली: उर्वरक की फर्जी बिक्री करने पर दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। उर्वरक कंपनियां फुटकर विक्रेताओं को यूरिया, डीएपी, एसएसपी और एनपीके की बिक्री पर प्रोत्साहन राशि का प्रलोभन दे रही हैं। लालच में आकर दुकानदार खाद नहीं बिकने पर पीओएस मशीन पर फर्जी बिक्री दिखा रहे हैं।
वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि खाद तो बाद में भी बिक जाएगी लेकिन प्रोत्साहन का लाभ तुरंत मिल जाएगा। प्रदेश के कुछ जिलों में इस तरह के मामले सामने आने पर जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने सभी फुटकर दुकानदारों को सचेत किया है कि वह न तो उर्वरक को अपनी आईएफएमएस आईडी में प्राप्त करें और न ही फर्जी तरीके अपनाकर अवास्तविक किसानों को उनकी बायोमैट्रिक लगाकर बिक्री दिखाएं।
तहसीलों में उर्वरक निरीक्षकों की ओर से सघन चेकिंग की जाएगी। यदि किसी विक्रेता के यहां पीओएस एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बरेली: झूठी रिपोर्ट... ईओ नवाबगंज के लिए, हर समस्या का यही एक समाधान
