UP T-20 League : मेरठ मेवरिक्स ने काशी रुद्रांश को हराया, सुपर ओवर में रिंकू का तूफान… मारे तीन छक्के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के यूपी लीग के तीसरे मैच में मेरठ मेवरिक्स ने काशी रुद्रांश को हराया।

कानपुर के यूपी लीग के तीसरे मैच में मेरठ मेवरिक्स ने काशी रुद्रांश को हराया। सुपर ओवर में मेरठ मेवरिक्स के रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेलकर जीत हासिल की।

कानपुर, अमृत विचार। यूपी टी-20 लीग के दूसरे मैच का नतीजा भी सुपर ओवर में आया। आखिरी गेंद पर एक रन बनाने से चूकी काशी रुद्रांश की टीम को सुपर ओवर में मेरठ मेवरिक्स के रिंकू सिंह की तूफानी पारी के आगे हार माननी पड़ी। काशी रुद्रांश ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए।

इसके जवाब में रिंकू सिंह ने पहली गेंद डॉट खेलने के बाद तीन लगातार छक्के जड़कर मैच मेरठ के नाम कर दिया। इससे पहले मेरठ मेवरिक्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में काशी रुद्रांश की टीम भी 181 रन ही बना सकी थी।

मेरठ के माधव कौशिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 52 गेंद पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े। दिव्यांश जोशी ने 12 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए। काशी रूद्रांश के शिवम बंसल और करन शर्मा के बीच 113 रनों की पार्टनरशिप हुई।

करन 58 रन बनाकर आउट हुए। शिवम ने 41 गेंदों में 57 रन बनाए। आखिरी ओवर में काशी को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। लेकिन 20वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार टीम को दो झटके लगे। अगली तीन गेंदों में मोहम्मद शरीम ने दो छक्के और एक चौका मारकर टीम का स्कोर मेरठ के बराबर कर दिया। लेकिन आखिरी गेंद पर एक रन बनाने की दौड़ में अंकुर सिंह रन आउट हो गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज