शिमला: रोहडू में आठ मकान जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

शिमला। शिमला के रोहडू उपमंडल में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जो आसपास के सात मकानों में भी फैल गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है क्योंकि आग लगते ही लोग घरों से समय रहते बाहर निकल गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि टिक्कर इलाके के दरोती गांव में स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई, जिसकी चपेट में आसपास स्थित और लकड़ी से बने मकान भी आ गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा गया।

घटनास्थल पर मौजूद शिमला के उपायुक्त अदित्य नेगी ने कहा कि इन मकानों में करीब 21 परिवार रहते थे, जो अब बेघर हो गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए व्यवस्था की है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच ‘शॉर्ट सर्किट’ की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने बताया कि आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें - जेपी नड्डा ने कहा- सनातन धर्म विरोधी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को हराओ और भाजपा को जिताओ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामनवमी पर अयोध्या में उत्सव, सभी मंदिरों में होंगे ध्वजारोहण, मंदिर आंदोलन से जुड़े कई बड़े चेहरों को निमंत्रण
मां कामाख्या धाम महोत्सव में 132 मातृ शक्तियों का सम्मान, तीसरे दिन दिखा सामाजिक सरोकार व लोकसंस्कृति का भव्य संगम
सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान
शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया जारी करने की मांग, बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रांतीय बैठक कर सरकार से रखी मांगे