Japan Moon Mission: भारत के बाद जापान ने पहला मून मिशन किया लॉन्च, ब्रह्मांड की जुटाएगा जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने अपना पहले चंद्र मिशन को एच-2ए वाहक रॉकेट 47 से एक्स-रे इमेजिंग तथा स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (एक्सआरआईएसएम) नामक उपग्रहों के साथ तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से गुरुवार को प्रक्षेपित किया। 

Image

जाक्सा ने इससे पहले इस प्रक्षेपण को 26 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे दो बार स्थगित करना पड़ा था। जापान के लैंडर के तीन-चार महीने में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने और चार-छह महीने में उसकी स्तर पर उतरने की संभावना है।

 मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज चंद्र मॉड्यूल विकसित करने के लिए जॉक्सा के साथ काम कर रही है ताकि लैंडिंग कराने की योजना सफल रहे। यदि लैंडिंग सफल रही, तो इस अभियान के डेटा का उपयोग चंद्रमा और मंगल मिशन की अमेरिका के आर्टेमिस के लिए तैयारियों में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- G20 Summit 2023 : राष्ट्रपति जो बाइडेन की भारत यात्रा की तैयारी पूरी, जानें कौन से देश हैं जी20 का हिस्‍सा?

संबंधित समाचार