माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी : नितिन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

गोंडा, अमृत विचार। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जिले में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे नितिन अग्रवाल ने सपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण देती है। उन्होंने सपा और बसपा पर व्यापारियों को लूटने का आरोप लगाया। आबकारी मंत्री ने पहले लोगों को उत्तर प्रदेश में आने से डर लगता था लेकिन भाजपा सरकार बनने पर व्यापारियों को सुरक्षा दी गयी। इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। पीएम के 5 ट्रिलियन डालर इकोनामी के लक्ष्य पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में यूपी की तस्वीर बदली है।‌

आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। राम जानकी धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में व्यापारी नेताओं ने मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़‌ नहीं हो सकता। उन्होने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह गठबंधन नहीं धोखा है। नितिन ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार में  भ्रष्टाचार हुआ। गांधी परिवार ने देश को लूटने का  काम किया है। इंडिया गठबंधन नें शामिल घटक‌ दल अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे धोखे को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए मंत्री नितिन ने कहा कि  
पीएम मोदी अब विश्व के नेता हैं और भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। पहली बार G 20 जैसे आयोजन की मेजबानी मिलने पर नितिन वे कहा कि विश्व के नेताओं मोदी का नेतृत्व स्वीकार किया है। सम्मेलन के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में आबकारी विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक भी की।

सनातन धर्म पर टिका है पूरा विश्व

प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर भी निशाना साधा।  सनातन धर्म पर की गयी टिप्पणी की निंदा करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि सनातन पर प्रश्नचिह्न लगाने वालों पर देश प्रश्नचिह्न लगायेगा। उन्होने वन नेशन वन इलेक्शन को देश के हित ये जुड़ा बताया और कहा कि हर साल चुनाव होने से देश पर बोझ बढ़ता है।

संबंधित समाचार