Kanpur News: नगर निगम में हुआ बड़ा घोटाला, एक महीनें में जुगाड़ से चलने लगे कूड़ा रिक्शा, पढ़ें- पूरी खबर

कानपुर नगर निगम में बड़ा घोटाला हुआ।

Kanpur News: नगर निगम में हुआ बड़ा घोटाला, एक महीनें में जुगाड़ से चलने लगे कूड़ा रिक्शा, पढ़ें- पूरी खबर

कानपुर नगर निगम में बड़ा घोटाला हुआ। नगर निगम में घटिया कूड़ा रिक्शा को वार्डों में भेजने के बाद खराब हुए।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम में कूड़ा गाड़ी खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। जो अब सामने आने लगा है। वार्डों में कूड़ा रिक्शा को भेजे एक महीना भी नहीं हुआ है, और कूड़ा रिक्शा खराब होने लगे हैं। नौबत यह आ गई है कि अधिकतर गाड़ियां वार्डों में खड़ी हो गईं हैं। जो कुछ बहुत ठीक हैं, उन्हें जुगाड़ से चलाया जा रहा है। कूड़ा रिक्शा में रिम और टायर घटिया क्वालिटी के पड़े हैं, जिसकी वजह से समस्या सामने आ रही है। 

नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 32 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें से आठ कारोड़ रुपये से अधिकारियों ने 1800 कूड़ा ढ़ोने के लिए रिक्शा और 2500 हाथ कूड़ा गाड़ियों को खरीदा। आरोप है कि कूड़ा रिक्शा की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद गाड़ियों को खरीदा गया, यही नहीं बिना जांच कराए ही इन्हें वार्डों में भेज दिया गया। अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से रिक्शे खरीदे गए। जिसके रिम, टायर और बॉडी की गुणवत्ता खराब है। हालांकि, हाथ कूड़ा गाड़िया लोहे की हैं, उनमें यह शिकायत नहीं आ रही है। 

4 जून को ही खुल गया था भ्रष्टाचार

नगर निगम में 4 जून को हुई पहली कार्यकारिणी बैठक के बीच में ही सदस्यों ने कूड़ा गाड़ी खरीद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों और सदस्यों के बीच गहमा-गहमी हुई थी। मामला बढ़ा तो महापौर प्रमिला पांडेय ने बीच बैठक में ही कूड़ा गाड़ियां मुख्यालय मंगवा ली थीं। नगर निगम अधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक गुप्ता ‘मोनू’ , पवन गुप्ता ने गाड़िया देखीं और गुणवत्ता पर सवाल उठाए, अधिकारियों के सामने ही कहा कि गाड़ियों की खरीद में भ्रष्टाचार हुआ है। जिसके बाद जांच बैठा दी गई थी।
 
अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि गाड़ियों की खरीद के लिए वर्कशॉप प्रभारी दोषी है। महापौर ने कहा कि मैने कूड़ा रिक्शा की जांच के लिए आदेश दिए थे, अधिकारियों ने मुझे बताए बिना ही वार्डों  में कूड़ा रिक्शा भेज दी। इसके लिए जो दोषी है कार्रवाई होगी।

Post Comment

Comment List