बिजनौर: ट्रक से कुचलकर प्रापर्टी डीलर की मौत, घर जाते समय हुआ हादसा
नूरपुर, (बिजनौर) अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रापर्टी डीलर को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो मोहल्ला चौधरियान निवासी 35 वर्षीय विकास चौधरी प्रापर्टी खरीदने-बेचने का काम करता था।
गुरुवार की रात लगभग 9 बजे वह अन्नपूर्णा होटल की ओर से अपने घर जा रहा था। ब्लॉक के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने विकास चौधरी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार विकास चौधरी सड़क पर गिर गया।
इसके बाद उसे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सीओ चांदपुर सर्वम सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा आयुष्मान भवः अभियान, निजी अस्पतालों की होगी जांच
