शाहजहांपुर: बकरी चराने गए बुजुर्ग का शव खेत पर मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृतक जगन्नाथ का फाइल फोटो-

सिंधौली, अमृत विचार। बरौरा गांव का बुजुर्ग व्यक्ति खेत पर बकरी चराने  के लिए गया। उसका शव गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके हाथ और गर्दन पहनी धोती से बंधे हुए थे और शरीर में चोट के निशान प्रतीत हो रहे थे। जबकि उसकी एक बकरी गायब थी। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी 72 साल जगन्नाथ शनिवार की दोपहर बकरियों को चराने के लिए खेत पर गए थे। वह शाम पांच बजे तक घर नहीं लौते तो परिजनों ने तलाश शुरु की। परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। तेरा गांव जाने वाले मार्ग पर प्रेमपाल के गन्नें के खेत में जगन्नाथ का शव पड़ा देखा गया।  जगन्नाथ की धोती से हाथ और गला बंधा हुआ था। उसके शरीर में चोट के निशान प्रतीत था। एक दर्जन बकरियों में एक बकरी गायब थी। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि बकरी चुराने के चक्कर में उनकी हत्या की गई है। मृतक के बेटे मुकेश ने थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने मृतक के बेटे से जानकारी की। मुकेश ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत हुई थी और बीमारी भी थी। उसके गर्दन में पुरानी चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी पत्नी का नाम फूलमती है और दो बेटे संजय व मुकेश है। संजय दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बड़े बेटे मुकेश के पास रहते थे। वह रोजाना बकरियों को चराने के लिए खेत पर ले जाते थे। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव कोठरी में मिला, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार