पीलीभीत: भाई बोला- घर के बाहर खेल रही बहन को शोहदा लालच देकर ले गया कर दिया निर्वस्त्र...जानिए मामला
पीलीभीत,अमृत विचार। घर के बाहर घूम रही मूक बधिर युवती को एक शोहदा लालच देकर सूनसान स्थान ले गया और उसे निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया।
जब पीड़िता के भाई ने इसे लेकर सवाल किए तो उसे भी अपमानित करते हुए धमकाया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाने में दी गई तहरीर में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 20 सितंबर की रात आठ बजे उसकी मूक बधिर बहन घर के बाहर घूम रही थी।
इस बीच गांव का विजेंद्र कश्यप आया और खाने पीने की चीज दिखा कर बहन को बाग की तरफ एक खाली जगह में ले गया। वहां पर बहन को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने देखा तो बहन को बमुश्किल बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग गया।
जब घटना का पता चला तो आरोपी से विरोध किया। इस पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हुए धमकाया। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़, धमकाने और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना सीओ को दी गई है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत : तीन तलाक पीड़िता से देवर ने किया दुष्कर्म, बच्चे को मारने की दी धमकी..जानिए मामला
