आज का इतिहास: आज ही के दिन मैक्सिको को मिली स्वतंत्रता, जानें 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई। 1760 - मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।

1821 - मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली। 1825 - इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ। 1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन। 1932-मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ। 1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया। 1958 - मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने। 1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना। 1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण। 

1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न। 1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी। 1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई। 1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने। 

2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू। 2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू। 2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी। 2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने। 2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा। 2015 - राजनीतिज्ञ, लेखकसैयद अहमद का निधन हुआ। 2020 - वरिष्ठ राजनेता जसवंत सिंह का निधन हुआ। 

ये भी पढे़ं-  आज का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर किए हस्ताक्षर, जानें 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

 

 

संबंधित समाचार