Asian Games 2023: व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने में नाकाम रहे भारतीय शतरंज खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगझोउ। भारतीय शतरंज खिलाड़ी बुधवार को यहां एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने में नाकाम रहे। ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती (5.5 अंक) और अर्जुन एरिगैसी (5.5) पुरुष वर्ग में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में पूर्व कांस्य पदक विजेता डी हरिका (6 अंक) चौथे और 2006 की चैंपियन कोनेरू हम्पी सातवें स्थान पर रहीं। 

गुजराती अंतिम दौर की बाजी में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से हार गए, जिससे उनकी पदक की उम्मीदें खत्म हो गईं। एरिगैसी भी अपने खेल में निरंतरता नहीं बनाए रख पाए। उन्होंने अंतिम दौर में बांग्लादेश के इनामुल हुसैन को हराकर जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया।

 महिला वर्ग में हरिका और हम्पी आठवें दौड़ ने एक दूसरे के सामने थी। यह बाजी ड्रॉ रही। हरिका ने नौवें और अंतिम दौर में स्वर्ण पदक विजेता जिनेर झू (चीन) को हराया जबकि हम्पी ने बिबिसारा असौबायेवा (कजाकिस्तान) के खिलाफ बाजी ड्रॉ कराई। 

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS Rajkot ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टीम भारत को दिया 353 रनों का लक्ष्य, रोहित और वाशिंगटन सुंदर क्रीज़ पर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता