Asian Games Hangzhou 2023: नीरज चोपड़ा ने कहा- मैं दिमाग से चोट का ख्याल भी निकाल देना चाहता हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगझोऊ। लंबे समय से ग्रोइन की चोट से परेशान ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में इस चोट के बारे में सोचना भी नहीं चाहते। चोपड़ा ने जकार्ता में 2018 में भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस चोट के बावजूद उन्होंने इस सत्र में अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैम्पियनशिप जीती और सितंबर में डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। 

नीरज चोपड़ा ने कहा, मैं स्विटजरलैंड में अभ्यास और इत्मीनान से रिहैब के बाद यहां आया हूं। उम्मीद है कि सौ फीसदी देकर पदक जीत सकूंगा। उन्होंने कहा, चोट तो अभी भी है। पिछले साल भी मसला था लेकिन मुझे बेहतर लग रहा था। मुझे ख्याल रखना होगा क्योंकि पेरिस ओलंपिक की तैयारी भी है। इस तरह की चीजें शीर्ष स्तर पर खेलने वाले एथलीटों के साथ होती रहती है। 

उन्होंने कहा, मैंने विश्व चैम्पियनशिप के दौरान भी इसके बारे में सोचने की बजाय अपने थ्रो पर फोकस किया। मैं इस समय भी चोट का ख्याल भी दिमाग में नहीं लाना चाहता।

ये भी पढ़ें : Asian Games Hangzhou 2023 : एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, मिक्स्ड डबल्स में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन