सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मूंगफली, जानें इसे खाने के कमाल के फायदे

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

लोग अक्सर खाली समय में मूंगफली खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग इस टेस्टी नट को काफी पसंद करते हैं। मूंगफली में कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस वजह से ये सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होती है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन (जैसे बी विटामिन और विटामिन ई), और खनिज (जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम) शामिल हैं। 

बता दें रोजाना मूंगफली खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के साथ ही ये इम्यूनिटी को बेहतर करने में भी मदद करती है। अगर आप मूंगफली से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

डिप्रेशन कम करने में मददगार
इन दिनों कई सारे लोग मानसिक समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डिप्रेशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में मूंगफली खाने से डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जो आपको डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी में करे सुधार
अगर आपकी आंखें भी कमजोर हो रही है, तो इन्हें तेज करने के लिए आप मूंगफली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक आपके शरीर को विटामिन ए का उत्पादन करने में मदद करता है, जो नाइट ब्लाइंडनेस के इलाज के लिए उपयोगी है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर
बता दें अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसमें में मूंगफली आपके लिए मददगार साबित होगी। मैंगनीज और फास्फोरस से भरपूर होने की वजह से मूंगफली हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

वेजिटेरियन प्रोटीन का अच्छा स्रोत
अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का कोई बढ़िया स्त्रोत खोज रहे हैं, तो मूंगफली एक बढ़िया विकल्प है। बता दें एक मुट्ठी मूंगफली में 7.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यह वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का बढ़िया विकल्प साबित होगा।

दिल की सेहत के लिए बेहद लाभदायक
मूंगफली आपके दिल की सेहत के लिए भी गुणकारी है। मूंगफली खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो लंबे समय में हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।

नोट- खबर में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढे़ं- कॉफी घटाएगी आपका वजन?, जानिए... क्या कहता है विज्ञान 

 

 

संबंधित समाचार