अयोध्या: स्वामी को गोली मारने वाले को 25 करोड़ देने का परमहंस दास ने किया एलान
अयोध्या, अमृत विचार। तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने मंगलवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। अयोध्या में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने वीर सावरकर का अपमान किया है। जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हिन्दू विरोधी स्वामी प्रसाद को गोली मारने वाले को 25 करोड़ का इनाम दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि गोली मारने वाले घर यह रकम पहुंचा दी जाएगी। उसकी विधिक सहायता भी करायी जाएगी। स्वामी प्रसाद मौर्य देश में अस्थिरता पैदा करना चाहता है। इससे पहले संत परमहंस दास ने मोहम्मद अली जिन्ना व स्वामी प्रसाद मौर्या चित्र जलाकर विरोध जताया।
