चार साल बाद स्वदेश लौटे पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ, देश में वर्तमान स्थिति को लेकर जताई चिंता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और जनवरी में संभावित आम चुनाव में रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद शनिवार को विशेष विमान से दुबई से स्वदेश लौट आए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो 73 वर्षीय नेता विशेष विमान ‘‘उम्मीद-ए-पाकिस्तान’’ से दुबई से इस्लामाबाद पहुंचे। 

उनके साथ उनके परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मित्र थे। इससे पहले दुबई हवाई अड्डे पर शरीफ ने पत्रकारों से देश में वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई और उनके शब्दों में देश में हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए हैं, जब उच्चतम न्यायालय ने उन्हें अयोग्य घोषित किया था और बाद में भ्रष्टाचार के दो मामलों में उन्हें जवाबदेह ठहराते हुए दोषी करार दिया था।

 उन्होंने कहा, ‘‘हालात 2017 से बेहतर नहीं हैं... और यह सब देखकर मुझे दुख होता है कि हमारा देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है।’’ ‘जियो न्यूज’ ने नवाज के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है और यह बहुत चिंताजनक है।’’ देश के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने दुबई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम देश की समस्या के समाधान के लिए सक्षम हैं।’’

ये भी पढ़ें:- Carl Sagan ने 30 साल पहले पृथ्वी पर जीवन का पता लगाया था, उनका प्रयोग आज एलियंस की खोज में मददगार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष