ग्रेटर नोएडा में मानवता फिर हुई शर्मसार, प्रापर्टी डीलर ने डॉगी से कर डाला रेप!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक प्रापर्टी डीलर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। प्रापर्टी डीलर ने एक फीमेल डॉगी से रेप कर डाला। ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन इलाके का ये मामला बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। प्रापर्टी डीलर नशे में बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला 25 अक्टूबर की आधी रात का है। पड़ोसी ने बताया कि उसके बगल में सोनवीर नाम का एक आदमी रहता है। वो गली में रहने वाली एक डॉगी की देखभाल करता है। पड़ोसी ने बताया कि सोनवीर ने 25 तारीख की 12.00 बजे रात में डागी से रेप किया और उसने जब देख लिया तो शख्स ने फीमेल कुतिया को बालकनी से नीचे फेंक दिया। इससे डॉगी की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने जानकारी दी को आरोपी सोनवीर मूल रूप से मथुरा का है और काफी समय से अल्फा टू में रह रहा था। उस पर पशु क्रूरता अधिनियम और 377 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: दबंगों से परेशान पिता पुत्र बेचने को हुआ मजबूर, गले में टांगी तख्ती, लिखा- बेटा बिकाऊ है, 8 लाख में बेचना है