बरेली: 'संविदा पर लगे सफाई कर्मियों को किया जाए स्थाई', उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने की मांग
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में समस्त नगर निगमों, नगर पालिका, नगर परिषदों व नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की दशा बहुत ही दयनीय है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने सरकार पर आरोप लगाया है कि जब से सरकार आई है। सफाई कर्मचारियों के हित मे कोई फैसला नहीं आया है। जिस काऱण कर्मचारियों में भारी रोष है।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने मांग की है कि सफाई काम में ठेका प्रथा को खत्म किया जाए। समस्त नगर निकाय में कार्य संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके साथ ही संविदा सफाई कर्मचारी को सातवें वेतन का लाभ दिया जाए तथा मृतक आश्रित का भी लाभ इस पद पर दिया जाए। सफाई कर्मचारी व ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा रिक्त स्थाई पदों पर समय आयोजित किया जाए।
ये भी पढ़ें- बरेली: छात्रा को पुलिस नहीं कर सकी तलाश, पिता ने लगाई मदद की गुहार