बांदा महोत्सव में शिरकत करेंगे अनूप जलोटा और कैलाश खेर, आयोजन की व्यवस्थाएं पूरी कराने के डीएम ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा महोत्सव में शिरकत करेंगे अनूप जलोटा और कैलाश खेर।

बांदा महोत्सव में शिरकत अनूप जलोटा और कैलाश खेर करेंगे। आयोजन की व्यवस्थाएं पूरी कराने के डीएम ने निर्देश दिए।

बांदा, अमृत विचार। तीन दिवसीय बांदा महोत्सव आयोजन की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी। जिलाधिकारी ने बैठक करते हुए अधिकारियों को राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड में आयोजन की व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कराने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को महोत्सल में स्टाल सजाने को कहा। बताया कि भजन गायक अनूप जलोटा और सिने गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 17 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले बांदा महोत्सव आयोजन की रूपरेखा तय की। आयोजन स्थल जीआईसी मैदान में सफाई, अनुरक्षण, पेयजल आपूर्ति फॉगिंग, प्रकाश आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बताया कि 17 नवंबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा और 18 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लखनऊ एवं अन्य स्थानों से आए कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

समापन पर 19 नवंबर को सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान लगभग 100 स्टाल लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से संपर्क कर स्टाल के लिए पांच हजार रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। पंडाल की व्यवस्था, बैरिकेटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की सभी व्यवस्थाएं व कलाकारों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराने को कहा।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा बच्चों के मनोरंजन एवं खान-पान को झूले एवं अन्य स्टाल भी महोत्सव को आकर्षित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम राजेश कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, एसडीएम सदर, सीओ आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Kushagra Murder: हत्यारों को फांसी दो… हटिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार