ललितपुर: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। ललितपुर जिले की तालबेहट क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि तड़के करीब पौने चार बजे तालबेहट क्षेत्र में पुलिस ने एक पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान उनमें से एक ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया। यह बदमाश पूर्व में कई अपराध में शामिल रहा है। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सन्तोष यादव (36) के रूप में हुई है और वह तालबेहट थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और 315 बोर का एक तमंचा एवं कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ योगी सरकार हुई सख्त, अधिकारियों के दिया गया यह बड़ा निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज