लखनऊ: बीजेपी दफ्तर पर महिलाओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला, विवादित बयान को बताया शर्मनाक

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधानसभा में महिलाओं पर दिए विवादित बयान को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने गुरुवार को लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार का पुतला फूंका। बीजेपी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को शर्मनाक बताया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के बयान से देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। ऐसे में देश की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने बीजेपी कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सदन में दिए गए उनके बयान को शर्मनाक बताते हुए खूब जमकर नारेबाजी की। बीजेपी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी के नेतृत्व में महिलाओं ने पहले नीतीश कुमार के पुतले को जूते चप्पल से पीटा। वहीं इसके बाद पुतले में आग लगाकर अपना विरोध जताया। 

महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री होते हुए नीतीश कुमार का ये बयान काफी ज्यादा शर्मनाक है। उनके इस बयान को महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए। वहीं उनकी माफी वाले बयान पर महिलाओं ने कहा कि ये उन्होंने जानबूझ के बयान दिया था ये कोई गलती नहीं थी। 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल’ का निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

संबंधित समाचार