कौशांबी : एसटीएफ और सैनी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक करोड़ आंकी जा रही कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। कोतवाली सैनी पुलिस टीम और एसटीएफ ने एक कंटेनर में अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है, बरामद शराब हरियाणा की बताई जा रही है। यह कंटेनर हरियाणा से अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा था । एसटीएफ व सैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलामीपुर से घेराबंदी कर शराब के कंटेनर को पकड़ लिया है। 

बता दें कि 25 अक्टूबर को भी एसटीएफ व सैनी पुलिस ने  लगभग 32 लाख की अवैध हरियाणा में बनी शराब पकड़ी थी । फिलहाल अवैध शराब की गिनती के साथ पुलिस अन्य कार्रवाई में जुट गई है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास आँकी जा रही है।

ये भी पढ़ें -Dhanteras 2023 : लखनऊ में कई जगह किया गया रूट डायवर्जन, शॉपिंग जाने से पहले पढ़ें ये खबर

संबंधित समाचार