अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एपेक सम्मेलन में वैश्विक नेताओं से की अहम बातचीत

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

सैन फांसिस्को। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, समावेशी विकास और द्विपक्षीय संबंधों को मजूबत करने जैसे मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ अहम चर्चा की। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि हैरिस (59) ने एपेक व्यापार सलाहकार परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए दुनिया भर में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में 90 करोड़ अमेरिकी डालर से अधिक के निवेश की घोषणा की।

 व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के बाद, कमला हैरिस अमेरिका की सबसे प्रभावशाली विदेश नीति की आवाज बनकर उभरी हैं। इस सप्ताह के कार्यक्रम से पहले हैरिस अमेरिका की साझेदारियों को मजबूत करने के लिए 20 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। हैरिस ने ‘भविष्य के उद्योगों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी कार्यक्रम’ को संबोधित किया और ‘वूमन इन द सस्टेनबिल इकनॉमी इनीशिएटिव’ की शुरुआत की।

99633 इसके तहत हैरिस ने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 90 करोड़ अमेरिकी डालर से अधिक के निवेश की घोषणा की। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह नवोन्मेषी कार्यक्रम महत्वपूर्ण उद्योगों में रोजगार, प्रशिक्षण, नेतृत्व भूमिकाओं और वित्तीय संसाधनों तक पहुंच का विस्तार करके विश्व स्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा। हैरिस ने फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ बैठक की। साथ ही हैरिस ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे से भी मुलाकात की और अहम मामलों पर चर्चा की। 

ये भी पढ़ें:- बाइडेन-हैरिस प्रचार टीम ने की निक्की हेली की आलोचना, गर्भपात पर प्रतिबंध के समर्थन को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार