गौतमबुद्ध नगर: दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाअधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में रहने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाअधिवक्ता के घर से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात सेक्टर-40 के डी-ब्लॉक में हुई है और शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने चेतन शर्मा द्वारा बीती रात दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि 22 नवंबर की देर रात अज्ञात लोग उनके घर में घुस गये और सोने-हीरे के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो युवती ने थाने के बाहर खाया जहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज