श्री गुरु रामदास पुस्तकालय में उपलब्ध अंग्रेजी पुस्तकों की सूची जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने शुक्रवार को दरबार साहिब स्थित श्री गुरु रामदास जी पुस्तकालय में संरक्षित अंग्रेजी पुस्तकों की सूची जारी की। इसके साथ ही उन्होंने पुस्तक दास्तान-ए-सारागढ़ी का विमोचन भी किया गया।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले पंजाबी किताबों की सूची भी जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 1927 में स्थापित इस लाइब्रेरी में लगभग 13 हजार किताबें हैं। वर्तमान में यह पुस्तकालय श्री दरबार साहिब समूह के अंतर्गत श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के निवास स्थान में कार्य कर रहा है।

इस पुस्तकालय में उपलब्ध 4205 अंग्रेजी किताबों की यह सूची तैयार की गई है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने ग्रंथ सूची का विमोचन करते हुये कहा कि लगभग 100 साल पहले अस्तित्व में आई श्री गुरु रामदास लाइब्रेरी में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं, जिनके बारे में शोधकर्ताओं और लोगों को जानकारी देने के लिये तैयार की गयी ग्रंथ सूची उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी में पंजाबी किताबों के अलावा अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी, बंगाली और फारसी की किताबें, कई अन्य भाषाओं की किताबें और पुराने अखबार और पत्रिकायें भी उपलब्ध हैं। इस दौरान प्रिंसिपल जसमिंदर सिंह संधू द्वारा लिखित पुस्तक दास्तान-ए-सारागढ़ी का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में सारागढ़ी के शहीदों के बारे में विवरण दिया गया है। यह किताब पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। 

ये भी पढे़ं- भारतीय भाषाओं के 21 बाल साहित्यकार हुए पुरस्कृत